Bakrid 2018 : अगर होता ऐसा तो बकरे की जगह दी जाती बेटों की कुर्बानी ईद पर

पूरे विश्व के मुस्लिम देशों के साथ-साथ बकरी ईद भारत में भी मनाई जाती है। मुस्लिम सम्प्रदाय के द्वारा बकरी ईद को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। रमजान के बाद ईद-उल-फितर और इसके बाद ईद-उल-जुहा आती है जिसे बकरी ईद के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नमाज अदा करके बकरों की कुर्बानी दी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बकरी ईद की शुरुआत किस तरह से हुई और इसके पीछे की क्या कहानी हैं। नहीं, तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

जानकारी के मुताबिक ईस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहिम से एक बार अल्लाह ने सपने में आकर अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने को कहा। इब्राहिम को 80 साल की उम्र में औलाद का सुख नसीब हुआ था इसलिए उनके लिए उनका बेटा ही उनकी सबसे प्यार चीज़ थी। इब्राहिम ने दिल पक्का कर अपने बेटे की बलि देने का निर्णय किया।

इब्राहिम को लगा कि वह अपने बेटे के प्रेम के कारण उसकी बलि नहीं दे पाएगा इसलिए उसने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली। जअ हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे ईस्माइल की गर्दन काटने के लिए छुरा चलाया तो अल्लाह के हुक्म पर ईस्माइल की जगह एक जानवर को रख दिया गया।

इब्राहिम ने जब अपनी आंखों से पट्टी हटाई तो उसे अपने बेटे को जिंदा देखकर बड़ी खुशी हुई। अल्लाह को हजरत इब्राहिम का ये अकीदा इतना पसंद आया कि उन्होंने हर साहिबे हैसियत पर कुर्बानी देना वाजिब कर दिया। इस बात से ये संदेश मिलता है कि मुसलमान अपने धर्म के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर सकते हैं।

अगर उस समय हजरत इब्राहिम की छुरी अपने बेटे की गर्दन पर चल जाती तो आज लोग बकरी ईद के मौके पर बकरे की जगह अपने बेटे की बलि देने को मजबूर होते। इस बात ये अल्लाह दुनिया को ये संदेश देना चाहते थे कि जीवन में सब कुछ कुर्बान करना पड़ता है।