सावन स्पेशल : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार पढ़े ये मंत्र

सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी हैं जो कि भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय होता है। इसलिए इस महीने में की गई पूजा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करवाती हैं और जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हुए मनोकामनाओं की पूर्ती करवाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए राशि अनुसार पढ़े जाने वाले कुछ मंत्र लेकर आए हैं जो भगवान शिव को प्रसन्न करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं राशि अनुसार इन मंत्रों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने में बिल्व पत्रों को चढ़ाते हुए 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र उच्चारण करना चाहिए।

वृष राशि

इस राशि के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिव पूजा करने के बाद उनके द्वादश ज्योतिर्लिंग के मंत्रों को पढ़ना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' का जाप कर भगवान के असीम कृपा की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' के मंत्र का उच्चारण करने से शुभ फल मिलेगा।

सिंह राशि

जिन लोगों की राशि सिंह राशि है उन्हें महादेव को प्रसन्न् करने के लिए 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

कन्या राशि

इन्हें सावन के इस पावन महीने में 'ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनको दुखों का अंत हो जीवन में खुशहाली का आगमन होगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को 'ॐ नमो शिवाय' मंत्र का जाप करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस पूरे महीने मेंं 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करने के विशेष लाभ होगा।

धनु राशि

इस राशि को लोगों को 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करना काफी शुभफलदायी होगा। इससे उनकी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का अंत हो आने वाली जिंदगी सुखमय बितेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सावन के महीने में मनोकामना को पूरी करने के लिए 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को सफलता, सुख- समृद्धि के लिए 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए भगवान जी पूजा करने के साथ 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।