राफेल की टेस्टिंग के दौरान पहियों के नीचे रखे गए दो नींबू, जाने क्या है इसका महत्त्व?

भारत में जहां एक तरफ विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है वही दूसरी तरफ फ्रांस ने भारत को आज RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) मंगलवार को देश के लिए पहला राफेल जेट (Rafale Jet) प्राप्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा 'ऊं' लिखकर की। दसॉ एविएशन के सीईओ Eric Trappier ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का पल है। साथ ही भारतीय वायुसेना के लिए भी बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि हमने वही किया जो करार में था। भारत का पहला राफेल विमान उड़ान भरने के लिए तैयार है। इस दौरान फ्रांस में भारत के धार्मिक रीति-रिवाजों की एक खूबसूरत झलक देखने को मिली।

राजनाथ सिंह ने राफेल की टेस्टिंग उड़ान से पहले उसके पहियों के नीचे दो नींबू भी रखे गए, जो कि धार्मिक रीति-रिवाजों का हिस्सा माना जाता है। पहियों के नीचे नींबू रखने का भारत में बड़ा महत्त्व है। दरअसल, नींबू का उपयोग बुरी नजर से बचने के लिए किया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि नकारात्मक शक्तियां बिना बलि के शांत नहीं होती हैं। इसलिए वाहन खरीदते वक्त पशुओं की बलि की बजाय नींबू या नारियल की बलि दी जाती है।

इससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है। अक्सर आपने घर या दुकान आदि के द्वारों पर नींबू और मिर्च टंगे देखे होंगे। इसके अलावा कई बार वाहनों को भी बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू मिर्च बांधे जाते है। लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए ऐसा किया जाता है।