शादी के दिन बारिश होना देता है ये शुभ संकेत, जाने कैसें

बारिश का मौसम आने में अभी थोडा वक़्त हैं लेकिन प्यार की बारिश का कोई वक़्त नहीं होता है। यह कभी भी कहीं भी हो जाती हैं जहां प्यार होता हैं। ऐसी ही एक बारिश हैं जो किसी की शादी में होती हैं, जो दोनों पार्टनर के बीच प्यार को दर्शाती हैं। हांलाकि शादी में बारिश होने से कई परेशानियां और अव्यवस्था तो होती हैं। लेकिन अगर यह दोनों पार्टनर के बीच प्यार को दर्शाए तो बारिश अच्छी हैं। शादी में बारिश से कई अन्धविश्वास जुड़े हैं कुछ अच्छे और कुछ बुरे। बुरा हम किसी के बारे में सोचते नहीं इसलिए आज हम आपको कुछ शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी में होने वाली बारिश बताती हैं। तो आइये जानते हैं कौनसे है ये शुभ संकेत।

* हिन्दू संस्कृति में शादी के दिन होने वाली वर्षा को ‘रिश्तों की मजबूती’ से भी जोड़ा जाता है। कहते हैं शादी के दिन वर्षा का पानी जब वर-वधु को एक साथ बांधने वाली ‘कन्यादान की गांठ’ पर पड़ता है तो वह उसे मजबूत बना देता है।

* कुछ संस्कृतियों का मानना है कि वर्षा जिस प्रकार से वातावरण को स्वच्छ करने का काम करती है, उसी प्रकार से यह शादी के दिन को भी अच्छा बनाती है। बारिश आने से सभी जगह खुशहाली बंटती है और इसीलिए किसी की शादी के दिन यदि वर्षा हो जाए तो यह एक शुभ प्रतीक माना जाता है।

* लोगों का मानना है कि उनकी शादी के दिन वर्षा होने से उन्हें जल्द से जल्द संतान का सुख प्राप्त हुआ है। दरअसल एक मान्यतानुसार शादी के दिन वर्षा होने जैसी स्थिति को ‘प्रजनन’ से जोड़ा जाता है।

* शादी के दिन वर्षा होने को वर-वधु के आने वाले दाम्पत्य जीवन से भी जोड़ा जाता है। यह वर्षा उनके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाती है और साथ ही संतान योग भी सुखमय बनाती है।