जाने कैसें मन के राज़ खोलती है आपकी नाक!

शरीर का हर अंग आपके व्यक्तित्व और स्वभाव की बात करता है। हाथों के बारे में तो आप सभी ने सुना ही है कि हाथ देखकर किसी के बारे में उसका भविष्य या स्वभाव का आंकलन किया जाता हैं। उसी तरह नाक कि बनावट से बताया जा सकता है कि भिन्न-भिन्न तरह के नाक वाले लोगों की क्या खासियत होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाक की बनावट के आधार पर एक व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है। आइये जानते हैं।

# यदि किसी व्यक्ति की नाक शुरू से लेकर अंत तक एक समान हो तो ऐसे व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते है और साथ ही ये लोग दूसरो के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनते है। इसके इलावा इन लोगो में काफी दक्षता होती है और ये लोग अपनी भावना को किसी के सामने आसानी से नहीं खोल पाते।

# जिन लोगों की नाक बीच में अंदर और फिर नीचे तक आते-आते ऊपर की ओर घूम जाती है उन लोगों के विषय में ऐसा माना जाता है कि ये लोग काफी सकारात्मक विचार रखते हैं। ये लोग संवेदनशील होने के साथ ही काफी कोमल स्वभाव के भावुक इंसान भी होते हैं।

# तोते के समान नाक वाला व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करने वाला और सुखी जीवन जीने वाला होता है।

# जिन लोगो की नाक सपाट होती है, उन्हें अगर किसी बात पर गुस्सा आ जाएँ तो इनका स्वभाव बहुत बुरा हो जाता है। जिसके चलते इन्हे कुछ भी कहना सही नहीं होता। मगर वही इन लोगो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये दूसरो की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते है।

# वे लोग जिनकी नाक ऊपरी और निचले हिस्से में तो समान है, लेकिन बीच में थोड़ा उठाव रखती है तो ऐसे लोगों में संयम और धैर्य की बहुत कमी होती है। ये लोग जल्दबाजी में ही अपने निर्णय लेते हैं।

# टेढ़ी-मेढ़ी, कटी-फटी अथवा आगे से मोटी नाक वाला पाप कर्म और चोरी करने वाला होता है।

# चपटी और छोटी नाक वाले लोग काफी अक्खड़ और जटिल होते हैं। इनकी जिद को समझ पाना नामुमकिन सा हो जाता है। आप इनसे मिलते ही जान जाएंगे कि सामने वाले से पंगा लेना आसान नहीं है। ये किसी भी बात पर बहुत ही जल्द रिएक्ट करते हैं।

# यदि किसी व्यक्ति की नाक चौड़ी होती है, तो ऐसे लोग किसी भी मामले को आसानी से सुलझा लेते है। दरअसल इन लोगो में एक अलग प्रकार की जिज्ञासा होती है। ऐसे में ये लोग दुनिया की तमाम जानकारियों को हासिल करना चाहते है।