महाशिवरात्रि 2020: अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, मिलेगी शिव की कृपा

आने वाले दिनों में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व आने वाला हैं। यह दिन बेहद पवित्र और शुभ माना जाता हैं। इस दिन की गौ शिव की भक्ति आपको जीवन के सभी दुखों से छुटकारा दिलाते हुए सुख की प्राप्ति करवाती हैं। इस दिन की गई भगवान शिव की आराधना से भक्तों के सारे पाप और संकट दूर हो जाते हैं। आज हम आपको राशि अनुसार कुछ मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से शिव की आराधना की जाए तो शुभ फल मिलता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष : शिव की पूजा के बाद 'ह्रीं ॐ नमः शिवाय ह्रीं' मंत्र का जाप करें।

वृष : इस राशि के व्यक्ति मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए ' ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

मिथुन : महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए 'ॐ नमो भगवते रूद्राय' मंत्र का यथासंभव जप करें।

कर्क : शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ हौं जूं सः'। इस मंत्र का जितना संभव हो जप करें।

सिंह : 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम। उर्वारूकमिव बन्ध्नान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। इस मंत्र का कम से कम 51 बार जप करें।

कन्या : ॐ भगवते रूद्राय' मंत्र का यथासंभव जप करें।

तुला : शिव पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें।

वृश्चिक : 'ह्रीं ॐ नमः शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप करें।

धनु : इस राशि वाले ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्रः प्रचोदयात।। इस मंत्र से शिव की पूजा करें।

मकर : त्रयम्बकेश्वर का ध्यान करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 5 माला जप करें।

कुंभ : कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं इसलिए इस राशि के व्यक्ति भी मकर राशि की तरह 'ॐ नमः शिवाय' का जप करें।

मीन : ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात।। इस मंत्र का जितना अधिक हो सके जप करें।