Holi 2018 : होली पर बिना किसी को बताए घर में लगाये ये पौधे होगी धन वर्षा

पेड़-पौधे हमारी जिंदगी और वातावरण का एक अभिन्न अंग हैं। पेड़-पौधों का सामाजिक महत्व के अलावा वास्तु के अंतर्गत भी बड़ा महत्व होता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें होली जैसे पवन पर्व पर घर में लगाया जाये तो शुभ रहता हैं और घर में धन कि वर्षा होती हैं। जी हाँ, वास्तु के अंतर्गत कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में शुभ संकेत लाते हैं और अगर इन पौधों को होली जैसे पावन त्योंहार पर लगाया जाए, तो इनका फल भी बढ़ जाता हैं। तो आइये जानते हैं उन पौधों के बारे में जो आपके घर में धन की वर्षा करेंगे।

* बैंबू : बैंबू यानि बांस के पौधे को फेंगशुई में बहुत महत्वपूर्ण करार दिया गया है। इसे घर में रखने से सारी निगेटिविटी दूर होती है। लेकिन जब भी आपको अपने घर के भीतर बैंबू लगाना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि वह पांच तत्व, जल, अग्नि, धरती, धातु और लकड़ी का प्रतिनिधित्व करते हों।

* गुलहड : गुलहड़ का पौधा गणेश और देवी की पूजा में तो इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस पौधे को घर में लगाया जाए तो सभी वास्तु दोष मिट जाते है। सभी बिगड़े काम बनने लगते है।

* मनी प्लांट : मनी प्लांट के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह पौधा धन सम्बंधित सभी प्रकार के लाभ घर के लोगों को प्रदान करता है।

* केला : केले के पौधे को शुभ व धन-संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार पर व शादी-विवाह के मंडप को सजाने के काम में लाते हैं। इसके पत्तों पर भोजन खाना स्वास्थ्य के लिए हितकारी माना जाता है।

* नींबू या संतरे का पौधे : नींबू या संतरे के पौधे को घर के मुख्य द्वार के सामने लगाएं। ऐसा करने से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर और परिवार से दूर रहती है।

* क्रासुला पौधा : क्रासुला को मनी ट्री कहा जाता है। यह पौधा चुंबक की तरह पैसे और समृद्धि को अपनी तरफ खींचता है। घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी इस पौधे को लगाने से दूर होती है।

* तुलसी : जहां सभी घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, वहीं यह घर में आने वाले सभी संकट को अपने ऊपर ले लेते है। घर में से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालकर साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।