ग्रह दोषों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार लगाएं ये पौधे

आज 28 जुलाई, गुरुवार को सावन महीने की अमावस्या हैं जिसे श्रावणी अमावस्या या हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता हैं। आज का दिन प्राकृतिक दृश्यों के लिए मनोरम होता हैं। आज के दिन की गई पूजा-अर्चना शिव-पार्वती को प्रसन्न करने के साथ ही ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाने का काम भी करती हैं। इसी के साथ पुराणों में हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाने का बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसका आपके जीवन पर सकारात्मक परिणाम पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार कौनसे पौधे लगाने चाहिए जिनसे ग्रह दोष दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेष राशि

अगर आप की कुंडली में ग्रह दोष है तो आप हरियाली अमावस्या पर आंवले का पेड़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।

वृष राशि


वृष राशि के लोग अगर ग्रह दोष के कारण परेशान हैं तो उनके लिए हरियाली अमावस्या पर जामुन का पेड़ लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिथुन राशि

भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए मिथुन राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर कीकर का पेड़ लगाएं।

कर्क राशि


अगर आप ग्रह दोष या अन्य किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ लगाएं आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों के लिए हरियाली अमावस्या के दिन वटवृक्ष लगाएं। आप चाहें तो अशोक का पेड़ भी लगा सकते हैं। इन वृक्ष को लगाने से आपकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

कन्या राशि


इस दिन अगर आप जूही या बेल का पेड़ लगाते हैं तो भगवान शिव की कृपा से आपके ग्रह दोष दूर होंगे।

तुला राशि


तुला राशि के लोगों के लिए हरियाली अमावस्या के दिन अर्जुन और नाग केसर का पौधा लगाना बहुत ही ज्यादा लाभकारी रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक मांगलिक है या मंगल दोष से परेशान हैं तो आपको इस दिन नीम का पौधा लगाना चाहिए।

धनु राशि


धनु राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन अर्क वृक्ष लगाएं तो उन्हें बहुत ही लाभ होने वाला है। अर्क वृक्ष लगाने से उन्हें भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

मकर राशि


मकर राशि के लोगों को लिए हरियाली अमावस्या के दिन नारियल का पेड़ लगाना लाभकारी रहने वाला है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के जातक चाहें तो ग्रह दोष से बचने के लिए आम का पौधा या कदंब का पौधा लगाएं।

मीन राशि


मीन राशि के लोगों के लिए ग्रह दोष से बचने के लिए बेर का पौधा लगाएं। बेर का पौधा आपको ग्रह दोष के साथ साथ भगवान शिव की कृपा का भागी भी बनाएगा।