पौधे जो बना सकतें है आपको मालामाल...

आपने ऐसे बहुत से पेड़ और पौधों के बारे में सुना होगा जिनकी बहुत सी खासियत होती हैं। कहा जाता है जिस भी घर के आसपास नीम या पीपल का कोई भी पेड़ लगा होता है, तो उस घर के आसपास का वातावरण बिलकुल भी दूषित नहीं होता और जिस भी इंसान के घर में मनी प्लांट का पौधा लगा हो उसके घर में कभी भी धन की कमी नही होती। आप मानो या न मानो लेकिन अधिकतर लोग तो मानते हैं कि धन देने वाले पेड़ और पौधे भी होते हैं। देश और दुनिया में इस तरह की धारणा प्राचलित है कि कुछ खास किस्म के पौधों का आपके घर के आसपास या घर के आंगन में होने से घर में धन लक्ष्मी का प्रवेश सुगम हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से अगर आप एक पौधे को भी अपने घर पर लगा ले तो, आपके घर में कभी भी धन की कमी नही हो सकती और आप मालामाल हो सकते हैं। तो चलिए आप भी जान लीजिये उन पौधों के बारे में...

* मनी प्लांट :

मनी प्लांट के बारे में तो सभी जानते ही होंगे। मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

* केले का पौधा :

आपने बहुत लोगों को केले के पेड़ की पूजा करते हुए देखा होगा। घर की चार दिवारी के अंदर केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। केले का पौधा बृहस्पति ग्रह का कारक होता है, जिस वजह से इसको ईशान कोण में लगाना शुभ होता है। लक्ष्मी माता और विष्णु भगवान को भी केले का ही भोग लगाना अच्छा माना जाता है।

* तुलसी :

तुलसी तो अक्सर सभी घरों में लोग रखते ही है। इसके होने के कई फायदे हैं। यह एक ओर जहां सभी तरह के रोगाणु को घर में आने से पहले ही नष्ट कर देती है वहीं यह घर में सुख, शांति और समृद्धि का विकास करती है। इसके नियमित सेवन से किसी भी प्रकार का गंभीर रोग नहीं होता है।

* अश्वगंधा का पौधा :

वास्तु शास्त्रों की माने तो अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। अश्वगंधा का पेड़ एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके बहुत से लाभ है।

* रजनीगंधा :

रजनीगंधा पौधा तीन तरह का होता है। इस पौधे से तेल और इत्र भी बनाया जाता है, जिस भी घर में ये पौधा लगा हुआ होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती।

* श्वेतार्क :

श्वेतार्क दूधवाला पौधा होता है जो गणपति का प्रतीक है। वास्तु अनुसार दूध से युक्त पौधों का घर की सीमा में होना अशुभ होता है किंतु श्वेतार्क या आर्क इसका अपवाद है जिसे घर के समीप उगा सकते हैं। श्वेतार्क के पौधे की हल्दी, अक्षत और जल से सेवा करें।