घर में पौधे लगाते समय रखें दिशा का ज्ञान, आएगी सकारात्मकता

वास्तु शास्त्र एक ऐसी विद्या हैं जो हमारे आसपास संचारित होने वाली ऊर्जा की सकारात्मकता और नकारात्मकता को दर्शाती हैं। इसी वास्तु शास्त्र में घर में पौधों की दिशा से जुड़ी जानकारी भी बताई गई हैं जिसके अनुसार पौधों की दिशाओं का आपकी खुशियों से बड़ा संबंध होता हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि कौनसी दिशा में कौनसा पौधा लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा सूर्य ग्रह की होती है। इस दिशा में हरी घास बिछाई जा सकती है। ऐसा करने से आपके घर वालों को सूर्य देव की कृपा से समाज में आत्म-सम्मान, यश और आरोग्य जीवन प्राप्त होगा।

- घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में चमेली, बेला, एलोवेरा, कड़ी पत्ता आदि के पौधे लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। इसके साथ ही घरवालों को किसी तरह का मानसिक विकार नहीं होता है।

- वास्तु में उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना गया है। यह दिशा खुली और हवादार होनी चाहिए। इस दिशा में हरियाली का प्रबंध किया जाना चाहिए। उत्तर दिशा कुबेर का भी स्थान है। घर की उत्तर दिशा में आप तुलसी, केले का पेड़, गेंदा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर वालों को चर्म रोग नहीं होगा।

- वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा मंगल की होती है। इस दिशा में लाल पुष्प के पौधे लगाने शुभ होते हैं। इससे घर में किसी तरह की बाधाएं नहीं आती है। इसके अलावा रक्त संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।