मीन राशिफल 22 मार्च: आज प्रात: से ही मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी

आज प्रात: से ही मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। राशि से आठवें शनि किसी एक जगह पर टिकने नहीं देंगे और गलतियां कराएंगे। काम-काज की गति तेज हो जाएगी और उसमें कोई नवीन प्रयोग भी आप करेंगे। नये लोगों से बातचीत का लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यालयों से या दूसरे दफ्तरों से कामकाज बनते चले जाएंगे। व्यावसायिक विरोधियों के विरुद्ध बहुत सफल रहेंगे और अपने ही ढंग से समस्याओं को हल कर पाएंगे। आज काम बहुत ज्यादा और आपको ना तो पूजा-पाठ का ज्यादा समय मिल पााएगा और ना ही भोजन समय पर कर पाएंगे। कुटुम्ब की बातों से चिंता रहेगी। वायु विकार परेशान करेंगे, अत: उपाय कर लें।