पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए बेडरूम में लगाएं ये 5 तस्वीरें

पति-पत्नी का रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका होता हैं जो कि उनके रिश्ते की मजबूती बनता हैं। हांलाकि कभीकभार मनमुटाव के चलते रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में पति-पत्नी को वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में कुछ ऐसी तस्वीरों को लगाना चाहिए जो मनमुटाव दूर कर प्यार का संबंध स्थापित करें। आज हम आपको वास्तु में बताई गई उन्हीं तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इन तस्वीरों के बारे में।

- यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने शयन कक्ष में राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं।

- यदि आप राधा-कृष्ण का चित्र नहीं लगा सकते हैं तो हंसों के जोड़े का सुंदर-सा मन को भाने वाला चित्र लगा सकते हैं।

- शयन कक्ष में शंख का एक बड़ा सा चित्र लगा सकते हैं। यह भी पति और पत्नि के बीच संबंधों को मधुर बनाता है।

- हिमालय का सुंदर सा चित्र लगाएं। यह आपके मन को एकदम शांत करके प्रसन्नता भर देगा। आप अपने प्रेम में ऊंचाइयों को छुएंगे।

- बांसुरी का चित्र भी आपके जीवन में मथुर संगीत घोल देगा।