इन जानवरों को पालने से घर में आता है धन, जीवन में आती है खुशियाँ

धन और यश की प्राप्ति हर इंसान को अच्छी लगती हैं और इसे पाने के लिए ही इंसान जीवनपर्यंत मेहनत करता रहता हैं। मेहनत के साथ-साथ इंसान पाठ-पूजा से भी अपने सितारों को चमकाने में लगा रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पाला गया पालतू जानवर भी आपको धन की प्राप्ति करवा सकता हैं। जी हाँ, शास्त्रों के अनुसार पालतू जानवर के घर में होने से पैसों की तंगी दूर होती हैं और धन की वर्षा होती हैं। लेकिन कौनसा जानवर पाला जाए जिससे धन की कमी दूर हो। तो आइये हम बताते हैं आपको उन पालतू जानवरों के बारे में।

* कुत्ता

अक्सर लोग कुत्ते को देखकर दूर करते है, लेकिन वे ये नहीं जानते है की कुत्ता ही धन प्राप्ति का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। कुत्ते को घर में पालने से व उनको सुबह शाम खिलाने से घर की आय बढ़ती है और दौलत की प्राप्ति भी होती है । लोग शायद ही जानते होंगे कि कुत्ता भैरव का सेवक माना जाता है।

* मेढक

अगर आप घर में मेढक पालते है, तो और भी शुभ है। जरुरी नहीं की आप असली का मेढक ही पाले चाहे तो आप घर में पीतल का मेढक रख सकते है। मेढक घर से बिमारियों को दूर रखता है। रोजाना दफ्तर की तरफ निकलने से पहले मेढक को देखना ऑफिस वालों के लिए शुभ माना जाता है।

* कछुआ

जैसे की आप सभी जानते है कछुआ लक्ष्मी जी का वाहन होता है, घर में कछुए को पालने से या पीतल का कछुआ रखने से घर में धन की वर्षा होती है।कछुआ दशावतारों में से एक होता है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है।

* घोडा

वास्तु की माने तो घोडा ऐश्वर्य का प्रतीक होता है।घर में घोडा पालने से या उसकी प्रतिमा रखने से धन की प्राप्ति और यश मिलता है।

* तोता

घर में तोता पालने से घर की परेशानियों का पहले ही पता लग जाता है।

* मछली

घर में सुनहरे रंग की मछली को रखने से सुख शांति आती है।

* खरगोश

खरगोश देखने में तो क्यूट होते ही है साथ में इनको पालने से घर में सुख समृद्धि भी आती है।