कुंभ राशि की महिलाएं देखने में काफी आकर्षित होती हैं, जाने कुछ और बातें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर राशि का अपना महत्व हैं और इन राशियों से इनके जातकों के बारे में आसानी से जाना जा सकता हैं। एक राशी से व्यक्ति के स्वभाव का आंकलन कर पाना आसन हो जाता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कुंभ राशि कि स्त्रियों के बारे में। जिनके बारे में उनकी राशी से उनके जीवन के भिन्न-भिन्न पहलुओं के बारे में जाना जा सकता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह की होती हैं कुम्भ राशि कि महिलाऐं।

* सामान्य जानकारी : कुंभ राशि की महिलाएं देखने में काफी आकर्षित होती हैं। यही कारण है कि इस तरह की महिलाएं किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। इस राशि की महिलाएं स्वतंत्र और अपने मन की मालकिन होती हैं। उन्हें किसी भी चीज में टोका जाना पसंद नहीं होता। कुंभ राशि की महिलाओं का असली गहना है उनके बातचीत का अंदाज। इनसे बात करना दूसरों को बहुत सहज एहसास देता है। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करना इनकी खासियत होती है।

* स्वभाव : इस राशि की महिलाओं की जिंदगी में दोस्तों की कभी कमी नहीं रहती। इनके बात करने के तरीके से लगता है कि वह हर किसी को अपना सबसे अच्छा और प्यारा दोस्त मानती हैं लेकिन जब कोई बात शेयर करने की बात आती है तो वह काफी चूजी हो जाती है। वह उन्हीं दोस्तों को अपने मन की बात बताती हैं, जिन पर वह पूरी तरह से विश्वास कर लेती हैं। कुंभ राशि की महिलाएं काफी स्वतंत्र स्वभाव की और अपने मन की करने वाली तो होती हैं साथ ही हर परिस्थिति का सामना भी खुद ही करना चाहती हैं। वह किसी के भरोसे नहीं रहतीं और किसी को अपनी कमजोरी नहीं बनाना चाहती हैं। वह कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी नहीं करतीं और जब कोई फैसला ले लेती हैं तो उससे पीछे भी नहीं हटतीं।

* मित्रता और परिवार
: इस राशि की महिलाओं को अपने परिवार के सदस्यों से विशेष लगाव होता है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ भी कर गुजरने का दमखम रखती हैं। परिवार की खुशी के लिए वह बड़े से बड़ा फैसला ले लेती हैं चाहे उसके लिए उनका मन गवाही न देता हो और इसके बाद वह अपने कदम पीछे नहीं हटातीं। कुंभ राशि की महिलाएं किसी विशेष तरह के लोगों से ही दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ातीं। वह किसी भी उम्र, जाति और संस्कृति से जुड़े लोगों की ओर आकर्षित हो जाती हैं। ये महिलाएं पहले दोस्ती का हाथ बढ़ा देती हैं। ये अपने रिश्ते को प्यार और जीवंतता से भरपूर रखती हैं। इनके व्यक्तिव की खूबी इनकी बातचीत में झलकती है।

* विचारधारा : ये खुद की बनाई विचारधारा पर गर्व करती हैं। इन्हें चुनौतियां स्वीकार करना अच्छा लगता है । ये बुद्धिमान और अप्रत्याशित व्यवहार वाली होती हैं। ये सूक्ष्म पारखी होती हैं और अपने साथी की मौलिकता को पसंद करती हैं। इन्हें आधुनिक तकनिकों के द्वारा अपने साथी से जुड़े रहना अच्छा लगता है पर इनका मूड बदलता रहता है।

* सेक्स : कुंभ राशि वाली महिलाओं की कोहनी और कंधे पर छोटा सा स्पर्श उन्हें उत्तेजित कर देता है। कुंभ राशि की स्त्रियों का स्वामी शनि होने पर लड़कियों को रात को नहा कर सेक्स करने में आनंद मिलता है। इस राशि को लड़कियों का मन आकर्षित करने के लिए कपड़ों में हल्का परफ्यूम लगाएं।