हथेली बताएगी आपकी उम्र, जानें कैसे लगाए इसका पता

ज्योतिष में हस्त रेखा का बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसकी मदद से व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपने यह तो कहते हुए सुना ही होगा कि मौत कब आ जाए इसका कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि हथेली की रेखाओं से इसके बारे में पता लगाया जा सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह इसका पता लगाया का सकते हैं।

- समुद्रशास्त्र के अनुसार मणिबंध पर बने निशान से व्यक्ति की आयु के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। मणिबंध उसे कहते है जहां से कलाई शुरू होती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथेली में एक मणिबंध रेखा है उसकी आयु 25 वर्ष तक है। 2 रेखा होने पर व्यक्ति की आयु 50 साल के करीब वही 3 रेखा बनने पर व्यक्ति 75 साल तक जीवित रहता है। मणिबंध पर 4 रेखा होने पर व्यक्ति संपन्न और दीर्घायु होता है।

- मणिबंध पर अगर स्वास्तिक या द्वीप जैसा निशान बना हुआ हो व्यक्ति बहुत ही सौभाग्यशाली होता है।

- अगर मणिबंध से कोई रेखा निकलते हुई सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और सुविधा संपन्न होता है।

- अगर मणिबंध की रेखाएं साफ और स्पष्ट बनती है तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। वहीं उलझी हुई रेखा होने पर व्यक्ति का जीवन संघर्ष से भरा हुआ होता है।