Navratri 2021 : राशिनुसार अर्पित करें मातारानी को फूल, पूरी होगी मनचाही मुराद

आज मातारानी के महापर्व नवरात्रि की अष्टमी तिथि हैं जिसमें घरों में मातारानी की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती हैं ताकि माता की कृपा दृष्टि सदा बनी रहे। मातारानी के आशीर्वाद से भक्तों की परेशानियों का अंत होता हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। ऐसे में मातारानी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन राशिनुसार उपाय किए जाए तो वे ज्यादा शुभ फलदायी माने जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशिनुसार मातारानी को कौनसे फूल अर्पित किए जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि : इस राशि के लोगों को मां के समक्ष लाल रंग के फूल को चढ़ाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे वे काफी खुश हो जाती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के लोग बेला, हरश्रृंगार और सफेद गुड़हल का भी फूल चढ़ा सकते हैं।

मिथुन राशि : इस राशि से संबंधित जातक अगर पीले कनेर या गेंदा का फूल चढ़ाते हैं, तो मां दुर्गा उनसे काफी प्रसन्न हो जाती हैं और उनके ऊपर एक विशेष कृपा दृष्टि बनाकर रखती हैं।

कर्क राशि : इस राशि से जुड़े लोगों को नवरात्रि में सफेद या गुलाबी रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए।

सिंह राशि : सिंह राशि से संबंधित लोग माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है।

कन्या राशि : इस राशि के जातकों को गेंदा, गुड़हल और गुलाब के फूलों को चढ़ाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वो मां दुर्गा के समक्ष सफेद कमल, कनेरस बेला या केवड़ा का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों को माता के समक्ष लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।

धनु राशि : इस राशि से संबंधित लोग पीले रंग का फूल चढ़ा सकते हैं।

मकर राशि : मकर राशि के लोग नीले रंग का फूल माता को अर्पित कर सकते हैं। इसे करने से उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।

कुंभ राशि : इस राशि के लोगों मां दुर्गा के समक्ष नीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि : मीन राशि के लोगों को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग और दोष सब कुछ मिट जाते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)