भगवान शिव को चढ़ाये जाने वाले फूलों का है एक अनोखा महत्व, होती है हर मनोकामना पूण

देवों के देव महादेव को भोले भंडारी के नाम से भी जाना जाता हैं। क्योंकि भोले भंडारी बड़े नर्म दिल के होते हैं और भक्तों की सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना को जल्द पूर्ण करते हैं। इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग बिलपत्र चढाते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव को फूल-पुष्प भी चढ़ाये जाते हैं। आज हम आपको शिव को चढाने वाले फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अपना विशेष महत्व हैं और मनोकामना की पूर्ती करते हैं। तो आइये जानते हैं किस फूल से होती है कौनसी मनोकामना की पूर्ती।

* लाल व सफेद आंक़डे के फूल से शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।

* चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

* अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

* शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

* बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।

* जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

* कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होती है।

* हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

* धतूरे के पुष्प के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।

* लाल डंठलवाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।

* दुर्वा से पूजन करने पर आयु बढती है।