संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी को चढाएं ये 4 चीजें, होगा परेशानियों का अंत

सर्वप्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों की सभी पीडाओं का नाश करते है। आज आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी हैं जिसे कृष्णपिंगला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन गणपति ज को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें गणपति जी को चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करते हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

- गणेश को दूर्वा (घास) बहुत प्रिय है इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

- संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें और उनके समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

- संकष्टी चतुर्थी के दिन साबूत हल्दी की गांठ गणपति महाराज को चढ़ाने से वर्तमान में चल रही सारी परेशानी दूर हो जाती है।

- मोदक (लड्डू) गणेश जी को बेहद ही प्रिय हैं। इसलिए चतुर्थी तिथि पर गणेश भगवान को मोदक जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।