धन संपदा के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं मूलांक 9 के लोग, जानें इनकी खासियत

ज्योतिष की एक शाखा अंकज्योतिष भी हैं जिसमें अंकों की गणना से व्यक्ति के स्वभाव और समय के बारे में जाना जा सकता हैं। इसमें व्यक्ति के मूलांक का पता कर उसके स्वभाव की पहचान की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 9 की अर्थात किसी भी महीने की 9, 27 या 18 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों की। हम इस कड़ी में आपको मूलांक 9 के लोगों के स्वभाव और उनसे जुड़ी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- इस मूलांक के लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। अपने द्वारा कही गई बात पर ये लोग सदा कायम रहते हैं। इन लोगों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहता है। अपने जीवन में ये कई बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं। ये लोग बड़े बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों को विभिन्न विषयों की जानकारी होती है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में इनका काफी झुकाव होता है।

- ये लोग राजनीति की दुनिया में अच्छा काम कर सकते हैं। इसके अलावा ये सरकारी क्षेत्रों जैसे की आईएएस, आईपीएस, रेलवे आदि में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। ये लोग काफी साहसी होते हैं और चुनौतियों का डट कर सामना करते हैं।

- अक्सर इन लोगों का अपने भाई बहन के साथ ठीक ढंग से तालमेल नहीं बन पाता। मन-मुटाव की स्थिति अक्सर जन्म लेती रहती है। मूलांक 9 के लोग काफी स्वाभिमानी और गुस्सैल मिजाज के होते हैं। इसी वजह से इनका प्रेम संबंध ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता। इन्हें एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है, जो दिखने में काफी सुंदर हो। इनके दांपत्य जीवन में कई तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। इन लोगों का एक साथ दो प्रेम संबंध होने की संभावना रहती है।

- मूलांक 9 के लोग आर्थिक क्षेत्र में खूब प्रगति करते हैं। इनके पास बहुत ज्यादा मात्रा में धन-दौलत और जमीन-जायदाद होती है। कई बार जितना ये कमाते हैं, उससे अधिक खर्च कर देते हैं। जोखिम भरे काम को करने में ये लोग कभी नहीं घबराते।