अपने मूलांक के अनुसार किये गए वास्तु उपाय सच में दिखाते है असर लातें है सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी व्यक्ति अगर अपने मूलांक के अनुसार वास्तु नियम को अपनाये तो यह उनके घर में सुख-समृद्धि को लेकर आता हैं। मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख में आए अंकों का योग होता हैं। अर्थात अगर आपकी जन्म तारीख 12 हैं तो आपका मूलांक होगा 1+2= 3, यदि आपकी जन्म तारीख 29 है तो आपका मूलांक होगा 2+9=11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंकों को फिर से आपस में जोड़ दे 1+1=2 यह आपका 29 जन्मतारीख का मूलांक होगा। आज हम आपको इन्हीं मूलांक के आधार पर अपनाये जाने वाले वास्तु उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये।

* मूलांक 1

मूलांक 1 वालों की शुभ दिशा पूर्व और संबंधित ग्रह सूर्य है। इस अंक वाले व्यक्ति को पूर्व दिशा में बांसुरी रखनी चाहिए।

* मूलांक 2

उत्तर-पश्चिम दिशा से संबंधित ग्रह चंद्रमा है। मूलांक 2 वाले लोगों को इस दिशा में सफेद रंग का कोई शोपीस रखना चाहिए।

* मूलांक 3

बृहस्पति से संबंधित दिशा उत्तर-पूर्व है। 3 मूलांक वाले लोगों को उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखना चाहिए।

* मूलांक 4

दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्वामी राहू है। 4 मूलांक के लोगों को इस दिशा में कांच की कोई वस्तु रखनी चाहिए।

* मूलांक 5

उत्तर दिशा का स्वामी बुध ग्रह है। जिनका मूलांक 5 हो वो अपने घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी या कुबेरजी की मूर्ति लगाएं।

* मूलांक 6

शुक्र का संबंध दक्षिण-पूर्व दिशा से है। जिन लोगों का मूलांक 6 हो वे इस दिशा में मोर पंख रखें।

* मूलांक 7

जिनका मूलांक 7 है, वे उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष रखें। इस दिशा का स्वामी बृहस्पति हैं।

* मूलांक 8

जिन लोगों का मूलांक 8 हो, वे अपने घर की पश्चिम दिशा में काले रंग का क्रिस्टल रखें। ये दिशा शनि ग्रह से संबंधित है।

* मूलांक 9

जिनका मूलांक 9 हो वे घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखें। ये दिशा मंगल ग्रह से संबंधित है।