इन 5 चीजों को घर में लाना मतलब मुसीबत को बुलावा देना

भारतीय वास्तु विज्ञान चाइनीज फेंगशुई से काफी मिलता जुलता है। यह प्राकृतिक शक्तियों को मनुष्य के लिए उपयोगी बनाने की एक कलात्मक परंपरा है। हम यह सुनते आ रहे हैं कि हमें इस दिन ये वस्तु घर में नहीं लानी चाहिए या कोई वस्तु घर में नहीं रखनी चाहिए, क्यूंकि वो ऋणात्मक एनर्जी लाती हैं और दुखों की भागीदार होती हैं। हम सभी लोग हमेशा सुनते है की कौन सी चीजे घर में रखने से बुरा होता है और कौन सी चीज़े रखने से अच्छा। तो आइये जानते है कि कौन सी ऐसी चीज़े है जिन्हें घर में न रखे।

# नटराज की मूर्ति
नटराज नृत्य कला का प्रतीक माना जाता है इसलिए यह हर क्लासिकल डांस करने वाले के घर में मिल सकता है। लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव तांडव करते नजर आते है। इसका मतलब है विनाश। इसलिए इसे घर में रखना अच्छा नही माना जाता है।

# महाभारत की तस्वीरें या प्रतीक :

महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है।

# डूबती हुई नाव या जहाज :
डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा ले जाती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है। रिश्तों में डूबते मूल्यों का प्रतीक है यह चिह्न। इसे अपने घरौंदे से दूर रखें।

# फव्वारा : फव्वरा देखने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन इसका बहता पानी आपके घर की समृधि और पैसे को भी बहा देता है।

# ताजमहल : ताजमहल प्रेम का प्रतीक तो है, लेकिन साथ ही वह मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नकारात्मकता फैलाता है। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर पर रखी होने से हमारे जीवन पर बहुत गलत असर पड़ सकता है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है इसलिए इसे घर पर न रखें।