गलती से भी किन्नर को ना करें इन 5 चीजों का दान, हो जाएंगे कंगाल

भारतीय समाज में किन्नर को आज भी वह सम्मान नहीं मिल पाया हैं जिसके वे हकदार हैं। हांलाकि शास्त्रों में किन्नर को सम्माननीय स्थान मिला हैं और उनकी दुआ को बरकत देने वाली माना गया हैं। किन्नर का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख-शांति, तरक्की व बरकत ला सकता हैं। खुशियों के मौके पर किन्नर को दान भी दिया जाता हैं। पैसों के अलावा किन्नर को कई चीजों का दान किया जाता हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान किन्नर को नहीं करना चाहिए अन्यथा यह आपको कंगाल बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं उ चीजों के बारे में जिन्हें किन्नरों को दान देने से बचना चाहिए।

प्‍लास्टिक का सामान

किन्‍नरों को कभी भी प्‍लास्टिक का सामान दान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्‍यों की उन्‍नति रुक सकती है।

झाड़ू

झाड़ू देवी लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं में से एक है। ऐसे में इसका दान करने से धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

स्‍टील का सामान

प्‍लास्टिक की तरह स्टील का सामान भी किन्नरों को देने से बचन चाहिए। इससे घर की सुख-शांति में बाधा आने के साथ पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पुराने कपड़े

किन्नर घर में खुशी के मौके पर आते हैं। ऐसे में लोग उन्हें खासतौर पर अनाज, पैसे और कपड़े देते हैं। मगर कपड़े देने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वे नए हो। पुराने कपड़ों का दान करने से जीवन में समस्याएं हो सकती है।

तेल

गलती से भी किन्नरों को तेल का दान ना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में कोई बड़ा संकट आ सकता है। ऐसे में घर के सदस्यों को कोई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)