मकर संक्राति के दिन कभी ना करें ये गलतियां, भुगतना पड़ेगा बुरा अंजाम

मकर संक्राति का त्यौहार देशभर में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। यह दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता हैं। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता हैं जिस कारण से इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व माना जाता हैं और शुभ कार्य पर लगी रोक हट जाती हैं। लेकिन इस दिन कई काम ऐसे होते हैं जिनसे परहेज रखने में ही आपकी भलाई हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में।

देर से उठना

महिलाओं और घर के अन्य सदस्यों को मकर संक्राति के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। बल्कि सुबह जल्दी उठकर मंदिर-गुरुद्वारा साहिब जाकर अपने और परिवार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

बिना पूजा के खाना

मकर संक्रांति के दिन बिना पूजा पाठ के कुछ भी खाना शुभ नहीं माना जाता। इस शुभ दिन के अवसर पर पूजा पाठ के बाद ही कुछ खाएं तो बेहतर होगा।

नॉनवेज का सेवन करना

कुछ लोग त्यौहार की खुशी में मांसाहारी भोजन करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मांसाहार का सेवन करना वाला व्यक्ति पाप का भागी बन जाता है।

लड़ाई-झगड़ा

मकर संक्राति के शुभ अवसर पर किसी से भी बहस और झगड़ा करने से बचें। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों की कोई भी बात टालने की बजाय पूरी श्रद्धा से उनकी हर बात मानें, इससे पूरा साल सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

नशे का सेवन

मकर संक्राति के दिन शराब, सिगरेट, गुटका आदि का सेवन करने से बचें। इस शुभ दिन के अलावा कभी भी नशा नहीं करना चाहिए।

फसल काटना

लोहड़ी व मकर संक्रांति को प्रकृति से जुड़ा त्योहार माना जाता है ऐसे में इस दिन अगर फसल काटने की योजना हो तो उसे टाल दें। इस दिन किसी भी तरह की कटाई-छटाई आपके लिए अशुभ साबित हो सकती है, जिसका असर आपके आने वाले साल पर भी पड़ सकता है।