नवरात्रि स्पेशल : राशि के अनुसार करें देवी की आराधना, होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति

नवरात्रि का त्योहार मातारानी की पूजा करने के साथ-साथ लोगों के जोश और उत्साह के लिए भी जाना जाता हैं। सभी भक्तगण इन नौ दिनों में पूरे जोश और आस्था के साथ माता के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। लेकिन मातारानी का आशीर्वाद पाने के लिए राशी के अनुसार माता के स्वरुप की पूजा तो की ही जानी चाहिए। माता के सभी स्वरूपों की पूजा की जानी चाहिए और राशी के अनुसार माता के उस रूप की विशेष पूजा की जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं कि राशिनुसार मातारानी के कौनसे स्वरुप की पूजा तो करनी ही चाहिए।

* मेष राशि

इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।

* वृषभ राशि

इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।

* मिथुन राशि

इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

* कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* सिंह राशि

इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।

* कन्या राशि

इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

* तुला राशि

इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।

* वृश्चिक राशि

इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।

* धनु राशि

इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* मकर राशि

इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* कुंभ राशि

इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* मीन राशि

इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।