नवरात्रि 2020 : ये चमत्कारी बीज मंत्र दिलाएंगे नवदुर्गा का आशीर्वाद

भक्ति से सराबोर नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला हैं। इस अधिकमास की समाप्ति के साथ ही 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होने जा रहा हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मातारानी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती हैं और आशीर्वाद लिया जाता हैं। मातारानी का पाठ भी किया जाता हैं।लेकिन कई लोग इसके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो आप बीज मंत्र का वाचन कर भी मातारानी को प्रसन्न कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नवदुर्गा के 9 चमत्कारी बीज मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. शैलपुत्री : ह्रीं शिवायै नम:।
2. ब्रह्मचारिणी : ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
3. चन्द्रघंटा : ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
4. कूष्मांडा : ऐं ह्री देव्यै नम:।
5. स्कंदमाता : ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।
6. कात्यायनी : क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।
7. कालरात्रि : क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
8. महागौरी: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
9. सिद्धिदात्री : ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

राशिनुसार मंत्रों का जाप कर घर लाए खुशियां

मेष - मेष राशि के जात‍क नवरात्रि में शक्ति के साथ शिव आराधना करें। निम्न मंत्र की 11 माला रोज करें। ॐ नम: शिवाय, ॐ शिवाय नम: या ॐ दुं दुर्गाय नम:
वृषभ - वृषभ राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। ॐ मातंगी नम:
मिथुन : मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में निम्न मंत्र का जप करें। ॐ शिव शक्त्यै नम:
कर्क : कर्क राशि वाले लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। ॐ आनंदांनायकायै नम:
सिंह - सिंह राशि के जा‍तक निम्न मंत्र जपें। ॐ दीप लक्ष्म्यै नम:
कन्या : कन्या राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। ॐ सर्वमंत्रमयी नम:
तुला : तुला राशि के जातक देवी को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित मंत्र का जप करें। ॐ अंबे नम:
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले लोग नवरात्रि के नौ दिनों में निम्न मंत्र जपें। ॐ ब्रह्मांड नायिकायै नम:
धनु : धनु राशि के जातक निम्न मंत्र जाप करें। ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:
मकर : मकर राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। ॐ आद्य नायकायै नम:
कुंभ : कुंभ राशि के लोग नवरात्रि में निम्न मंत्र जाप कर लाभ उठाएं। ॐ शांभवी नम:
मीन : मीन राशि के लोग नौ दिन निम्न मंत्र का जप करके अपना कल्याण करें। ॐ कात्यायनी नम: