नाभि की बनावट से जाने स्त्री के राज और स्वभाव के बारें में

ज्योतिष शास्त्र का हमारे भारत में बहुत प्रचलन हैं। ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी और भविष्य बताया जा सकता हैं, जिसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। नाभि का हमारे जीवन में खास महत्व हैं। खासकर महिलाओं में। नाभि महिलाओं की सुन्दरता तो बढाती हैं। इसी के साथ नाभि से किसी भी महिला के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह जाने नाभि से महिला के बारे में।

* गहरी नाभि :

जिन स्त्रियों की नाभि गहरी होती है वह बहुत ही भावुक होती है। ऐसी महिलाएं चिकनी चुपड़ी बातों में जल्दी आ जाती हैं। इनका दिल साफ होता है और आमतौर पर यह दिखने में आकर्षक भी होती है। अधिक सोच-विचार और चिंता के कारण इन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जल्दी प्रभावित करती हैं।

* लंबी और वक्री नाभि :

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि लंबी और वक्री होती है उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। ऐसी स्त्री आमतौर पर अपने पैरों पर खड़ा होना पसंद करती है और जो भी काम करती है उसमें दिल से मेहनत करती है। बहुत से हस्तरेखा विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसी स्त्री काफी बोल्ड और मनमौजी होती है। इन्हें लोगों से दोस्ती और जान-पहचान बढ़ाना अच्छा लगता है।

* गोलाकार नाभि :

यदि किसी स्त्री की नाभि गोलाकार है तो वह जमीन से जुड़ी महिलाएं होती हैं। बहुत दयालु व ईमानदार होती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बहुत तेज सोचती हैं।

* केंद्र से हटी हुई नाभि :

यदि किसी महिला की नाभि केंद्र से थोड़ी हटी हुई है, तो वह महिला बहुत बातूनी होती है। खेल के क्षेत्र में बहुत ऊंचाई तक पहुंचती है। और साथ ही काफी मूडी होती हैं।

* ऊपर उठी नाभि :

जिस स्त्री पुरुष की नाभि ऊपर उठी हुई और गहरी होती है वह सौन्दर्य प्रेमी होते हैं। यह काफी रोमांटिक और मिलनसार होते हैं। कई बार भाग्य इन्हें अचानक ही धन लाभ दिलाता रहता है। इन्हें सुंदर जीवनसाथी और धनवान ससुराल मिलता है।

* क्षैतिज बेली बटन :

यदि किसी स्त्री की नाभि क्षैतिज होती है तो उस महिला को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। बहुत जल्दी दूसरों की बात का गलत मतलब निकाल लेती हैं। दूसरों की कमियां खोजने में माहिर होती हैं।

* अंदर की ओर नाभि :

यदि किसी महिला की नाभि अंदर की ओर कॉनकेव आकार की हो, वह बहुत प्यारी होती हैं, भावुक और सामने वाले का खयाल रखने वाली होती हैं। लेकिन इन्हें बीमारियां बड़ी जल्दी लग जाती हैं।

* बीच का प्वाइंट हलका बाहर है :

यदि नाभि जैसी भी हो अगर उसके बीच का प्वाइंट हलका बाहर है तो उस महिला के एक बच्चा ही होता है। इन्हें भी कंसीव करने में थोड़ी दिक्कत आती है।