नवरात्रि स्पेशल : चाहते है संतान सुख की प्राप्ति, आज ही करें मातारानी का ये उपाय

नवरात्रि का त्योहार मातारानी को समर्पित होता है, जिस्मने माँ के नै स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। आज नवरात्रि का अंतिम दिन हैं और मातारानी को प्रसन्न करने का अंतिम मौका हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से अगर आप संतान सुख की प्राप्ति चाहते हैं, तो आपकी यह मनोकामना पूरी होगी। तो चलिए जानते हैं महागौरी के अचूक पाठ के बारे में जो आपकी इस मनोकामना को पूर्ण करेंगे।

मां गौरी को प्रसन्न कर सूनी गोद को भरा जा सकता है। कहा जाता है कि मां गौरी को प्रसन्न कर घर में संतान की प्राप्ति होती है। कहा जाता है पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर चमकदार बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया।इसीलिए ये महागौरी कहलाईं। सबसे पहले मैं आपको अभी महागौरी की पूजा का सही तरीका बता रही हूं जिससे आपकी हम मनोकामना पूरी हो।

आप डेली जैसे नवरात्रे की पूजा कर रहे हैं वैसे ही आप आठवें दिन की भी पूजा करें। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी चढ़ाएं। फिर महागौरी देवी का ध्यान करने के लिए दोनों हाथ जोड़कर इस मंत्र का उच्चारण करें।“ऊँ देवी महागौर्ये नमः” फिर माता के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें यानी एक माला जाप जरुर करें।

नारियल का भोग जरुर लगाएं और अगर आप अष्टमी पर कन्य़ा पूजन कर रहे हैं तो घर में आई सभी कन्याओं को नवरात्र में रखा नारियल जरुर खिलाएं। भक्तों के लिए माँ अन्नपूर्णा स्वरूप हैं, इसलिए आज कन्याओं की पूजा करके उनसे आशीर्वाद लें नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिविंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्र व्रत पूरा होता है।