नवरात्रि में मातारानी के नौ रूपों की होती है पूजा, जानें किस दिन होगा किसका पूजन

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही पावन और पवित्र माना जाता हैं। नवरात्रि का पर्व साल में दो बार मनाया जाता हैं चैत्र तथा अश्विन माह में। इस 10 अक्टूबर से नवरात्री स्थापना के साथ ही अश्विन माह की नवरात्रि का प्रारंभ होने जा रहा हैं, जो विजयदशमी के पर्व तक चलती हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं, हर रूप का एक विशेष दिन पर पूजन किया जाता हैं। आज हम आपको मातारानी के नौ रूप और नवरात्रि के किस दिन उनकी पूजा की जानी है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* प्रतिपदा, 10 अक्टूबर - माँ शैलपुत्री की पूजा

* द्वितीया, 12 अक्टूबर - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा

* तृतीया 13 अक्टूबर - माँ चंद्रघंटा की पूजा

* चतुर्थी 14 अक्टूबर - माँ कूष्माण्डा की पूजा

* पंचमी, 15अक्टूबर - माँ स्कंदमाता की पूजा

* षष्टी 16 अक्टूबर - माँ कात्यायनी की पूजा

* सप्तमी 17 अक्टूबर - कालरात्रि अर्थात माँ काली की पूजा

* अष्टमी 18 अक्टूबर - माँ महागौरी की पूजा

* नवमी 19 अक्टूबर - माँ सिद्धिदात्री की पुजा