संकेत जो बताते हैं आपकी आने वाली जिंदगी में शुभ होने वाला है या अशुभ

शुभ-अशुभ आज की युवा पीढ़ी के लिए मायने नहीं रखता। आज की युवा पीढ़ी इन सब चीजों को अंधविश्वास का नाम देती हैं, लेकिन इस अंधविश्वास में कहीं न कहीं लोगों को थोडा विश्वास भी हैं। और अधिकांशत: ये संकेत सच भी होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपकी आने वाली जिंदगी में शुभ होने वाला है या अशुभ ताकि आप थोडा संभल सकें। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

* जिस भवन में बिल्लियां प्राय: लड़ती रहती हैं वहां शीघ्र ही विघटन की संभावना रहती है, विवाद वृद्धि होती है, मतभेद होता है।

* शकून शास्त्र के अनुसार छछुंदर का घर में आना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है। खासतौर पर दीपावली की रात छछुंदर घर आए तो पूरे साल धन का आगमन बना रहता है।

* जिस भवन के द्वार पर आकर गाय जोर से रंभाए तो निश्चय ही उस घर के सुख में वृद्धि होती है।

* भवन के सम्मुख कोई कुत्ता भवन की ओर मुख करके रोए तो निश्चय ही घर में कोई विपत्ति आने वाली है अथवा किसी की मृत्यु होने वाली है।
* गाय का बछड़ा छोड़ना, दूध दोहते समय बैठ जाना, या दूध दोहते समय उच्च स्वर में रंभाना अपशकुन कहा गया है।

* जिस घर में काली चींटियां समूहबद्ध होकर घूमती हों वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किंतु मतभेद भी होते हैं।

* यदि रात के समय गाय की हुंकार या सुनाई दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। ये संकेत मिलने पर आपको धन लाभ होता है।

* घर में प्राकृतिक रूप से कबूतरों का वास शुभ होता है।

* घर में मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिएं, ये शुभ नहीं होते, सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं।

* पूजा करते हुए पूजा सामग्री या थाल का गिरना इस बात का संकेत हैं कि आपकी पूजा स्वीकार नहीं हुई है और आने वाले समय में यह आप पर किसी प्रकार की विपत्ति आ सकती है। इसके अलावा पूजा के दौरान दीये का बुझना भी यही संकेत देता है। ऐसे में भगवान से अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें और बुरे समय से बचाने की प्रार्थना करें।

* घर की सीमा में मयूर का रहना या आना शुभ होता है। जिस घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने की तैयारी कर रही हैं।

* आपके घर की छत या दीवार पर काली चीटियां घूमती या रेंगती है तो यह घर की उन्नति के लिए शुभ सूचक माना जाता है।

* लोक मान्यता है कि दीपावली की रात घर में बिल्ली का आना शुभ शगुन होता है। - बिल्ली घर में बच्चे को जन्म देती है तो इसे भी अच्छा माना जाता है।