आपकी हथेली पर मौजूद तिल बताता है आपका भाग्य, जाने

मानव शरीर पर तिल प्राकृतिक तौर पर किसी भी अंग पर कहीं भी हो सकते हैं। हर तिल के अंदर मनुष्य की प्रकृति का कोई न कोई राज छिपा होता है। आज हम हाथ पर बने तिल के बारे में आपको कुछ बताने जा रहे हैं। तिल हमारे शरीर के किसी भी अंग पर मौजूद होते हैं। कुछ लोगों के जन्म के साथ ही पूरी तरह से दिखने वाले तिल होते हैं, लेकिन सामान्यत: ये तिल उम्र बढ़ने के साथ ढंग से दिखते हैं। कुछ लोगों के तिल उम्र के साथ गायब भी हो जाते हैं या फिर त्वचा के भीतर छिपने लगते हैं। तिल हाथ पर है या हथेली पर, इसका अपना अलग महत्त्व होता है। आइये जानते हैं किस जगह के तिल का क्या महत्व हैं।

* चंद्रपर्वत :

चंद्रपर्वत पर तिल होने से व्यक्ति का मन चंचल और बेचैन रहता है। इन्हें इनका प्यार नहीं मिल पाता और जीवन में पग-पग पर असफलता इनके साथ रहती है। शादी में भी समस्याएं आती हैं। उनकी माता का स्वास्थ्य भी ढिला रहता है।

* शुक्र मेखला पर तिल :

अगर हाथ के इस स्थान पर तिल है, तो यह स्वभाव की एक खासियत को दर्शाता है। इस स्थान पर तिल वाला इंसान अपनी राह से भटक जाता है। जीवन का एक चरण ऐसा आता है जब वह बुराइयों से घिर जाता है।

* अनामिका अंगुली :

अनामिका अंगुली, जिसके नीचे सूर्य पर्वत होता है, के पहले भाग में तिल का होना दर्शाता है कि व्यक्ति अपने ही कर्मों की वजह से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को समाप्त करने वाला है। ऐसे व्यक्ति अत्याधिक क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

* छोटी उंगली पर :

छोटी उंगली पर तिल होने का मतलब है पैसों में बरकत होना। वे लोग जिनकी छोटी उंगली पर तिल होता है, उनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं होती।

* मध्यमा उंगली :

मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभता का संकेत है यह मंगलप्रद होता है लेकिन मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तो यह अशुभता का संचार करता है।

* जीवन रेखा पर तिल :

जीवन रेखा पर अगर तिल है, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह तिल जीवन में परेशानियां लाता है जो अधिकतम स्वास्थ्य संबंधी ही होती हैं।

* कनिष्ठिका अंगुली :

कनिष्ठिका अंगुली, जिसका संबंध बुध पर्वत से है, के पहले भाग पर तिल होने का अर्थ है व्यक्ति के भीतर धन का अत्याधिक लालच मौजूद है। ऐसे लोग जीवन में बहुत धन कमाते भी हैं और इनके भीतर लालच की भी अधिकता रहती है।

* अंगूठे पर :

वे लोग जिनके हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होता है, वे बातूनी होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं। अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति के बहुत सारे लव अफेयर्स हो सकते हैं।

* तर्जनी उंगली पर :

वे लोग जिनकी तर्जनी उंगली पर तिल होता है उनकी अक्सर लोगों से अनबन हो जाया करती है। इसी कारण उनके जल्द दोस्त नहीं बन पाते। हालाँकि ये लोग भी पैसे के धनवान ही रहते हैं।