माथे पर तिल वाली महिलाएं करती हैं खुद अपना मुकाम हासिल, जानें विभिन्न अंगों पर तिल का महत्व

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार व्यक्ति के की शारीरक संरचना से उसके स्वभाव और भविष्य के आने वाले समय का आंकलन किया जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ होता हैं शरीर के विभिन्न अंगों पर उपस्थित तिल में जिनसे व्यक्ति के जीवन के बारे में जाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए महिलाओं के विभिन्न अंगों पर तिल को होने का महत्व बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

माथे पर तिल

माथे पर तिल होना आपके आत्‍मविश्‍वास को दिखाता है। जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह अपने लिए सफलता का रास्‍ता खुद बनाती हैं। ऐसा महिलाएं के आगे बढ़ने में उनके किसी परिवार वाले का हाथ नहीं रहता है और वह खुद अपना एक मुकाम हासिल करती हैं।

भौंहों पर तिल का होना

अगर किसी महिला की आंख के ऊपर दोनों भौंहों के बीच में तिल है तो इसका अर्थ है कि वह बहुत ही लकी और सौभाग्‍यशाली है। इनका विवाह अमीर व्‍यक्ति से होता है और सदैव रानी की तरह राज करके रहती हैं। इनके हाथ में पैसा भी बहुत रहता है।

दाईं या बाईं भौहों पर तिल

जिन महिलाओं के दाईं या फिर बाईं भौंहों पर तिल होता है ये बहुत नाम और पैसा कमाती हैं। लेकिन इनके साथ बस एक समस्‍या होती है कि ये स्‍वभाव से बहुत खर्चीली होती हैं और कमाया हुआ सारा पैसा एक झटके में खर्च कर देती हैं।

आंख की पुतली पर तिल होना

अगर आपके आंख की दाईं या फिर बाईं पुतली पर तिल है तो ऐसी महिलाएं बहुत ही शांत और बुद्धिमान होती हैं। इन महिलाओं पर उनके आस-पास के लोग भी बहुत विश्‍वास करते हैं। इनके पास धन की भी कोई कमी नहीं होती और इनका विवाह भी हमेशा पैसे वाले लड़के से होता है। इन्‍हें हर प्रकार के कार्य में सफलता मिलती है। चाहे वह नौकरी हो या फिर व्‍यापार।

कान पर तिल का होना

महिलाओं के कान पर तिल का होना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वह बहुत ही लकी होती हैं। ये बुद्धिमान होने के साथ ही किसी भी मामले में तुरंत फैसले लेती हैं। अगर किसी महिला के दोनों कान पर तिल होता है तो ऐसी महिलाएं बहुत ही आराम का जीवन व्‍यतीत करती हैं और साथ ही दूसरों पर भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहती हैं। सिर्फ बाएं कान पर तिल का होना इनकी सफल शादी की ओर इशारा करता है।

गाल पर तिल होना

महिलाओं के गाल पर तिल उनकी सुंदरता बढ़ाने के साथ ही उनकी किस्‍मत में भी चार चांद लगा देता है। ऐसी महिलाओं की फैन फॉलोइंग जबर्दस्‍त होती है। ऐसी महिलाएं दूसरों से बड़ी आसानी के साथ अपना काम निकलवा लेती हैं। हालांकि इनके अंदर एक कमी यह भी होती है कि ये दूसरों के बारे में बहुत गॉसिप करती हैं।

होंठ पर तिल

जिन महिलाओं के होंठ तिल होता है वह आकर्षण का केंद्र होती हैं। पुरुषों के बीच में ऐसी महिलाओं को काफी पसंद किया जाता है। जिन महिलाओं के नीचे वाले होंठ के नीचे तिल होता है वह बहुत ही मेहनती होती हैं और इन्‍हें इनकी मेहनत का नतीजा भी अच्‍छा मिलता है। ये अपने प्रयासों से सफलता पाना जानती हैं।

गर्दन पर तिल

जिन महिलाओं के गर्दन पर तिल होता है वह बहुत ही धैर्यवान होती हैं और जिंदगी में धीरे-धीरे आगे बढ़कर अपना एक मुकाम बना लेती हैं। ऐसी महिलाओं को बहुत ही चतुर माना जाता है। ऐसी महिलाएं लाइफ पार्टनर भी बहुत समझदार और होशियार चुनती हैं।

कंधे पर तिल

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है वह अपने जीवन में सभी प्रकार के ऐशोआराम प्राप्‍त करती हैं। ऐसी महिलाएं वाणी की मधुर और संयमी होती हैं। ये ऐसे जीवनसाथी को चुनती हैं जो देखने में भी खास और अक्‍ल से भी खास हो।