शरीर के इन हिस्सों में तिल दर्शाता हैं जीवन में धन, आइये जानें

शरीर पर तिल होना सामान्य बात हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनके शरीर पर कई सारे तिल पाए जाते हैं। हांलाकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके शरीर पर एक भी टिल नहीं होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर पर तिल होना कई बातों का संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्यक्ति के धनवान होने का इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इन तिल के बारे में।

पीठ पर मौजूद तिल

पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है। ऐसे व्यक्तियों को धन की कभी भी कमी नहीं रहती है और ये अपने प्रमी पर खर्चा भी बहुत करते हैं।

पैर के अंगूठे पर तिल

पैर के अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि आप समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे। ऐसे लोगों काफी धनवान होने के साथ उदार दिल वाले व्यक्ति होते हैं।

नाभि के आस-पास मौजूद तिल

समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आपके नाभि के आस-पास तिल है तो आप बहुत भाग्याशाली है और आपको धन की कभी भी कमी नहीं रहती है।

भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल

भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी बढिया माना गया है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है और जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है।