घर में मनीप्लांट लगाते समय विशेष तौर पर ध्यान रखे ये बाते वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

आप में से कई लोगों को तो ज्ञात ही होगा कि घर में मनीप्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। माना जाता है कि मनीप्लांट को घर में लगाने से घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। लेकिन क्या आप जानते है की मनीप्लांट लगाते समय आपको कुछ बातें ध्यान रखने की जरूरत होती है, अन्यथा यह मनीप्लांट आपको लाभ पहुँचाने की जगह हानि पहुंचाता हैं।

तो आइये जानते हैं उस गलती के बारे में जो आपके मनीप्लांट लगाने में नुकसान पहुंचा सकता हैं।
- वास्तु विज्ञान के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर उचित दिशा में पेड़-पौधा लगाते हैं तो वातावरण की सकारात्मक उर्जा का लाभ मिलता है। लेकिन गलत दिशा में वृक्षारोपण करने से लाभ की बजाय नुकसान होने लगता है।
- वास्तु विज्ञान में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को उत्तम माना गया है।
- आग्नेय दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि का कारक होता है। बेल और लता का कारक शुक्र होता है इसलिए आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाने इस दिशा सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होता है।- मनी प्लांट के लिए सबसे नकारात्मक दिशा ईशान यानी उत्तर पूर्व को माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर धन वृद्धि की बजाय आर्थिक नुकसान हो सकता है। क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरू बृहस्पति को माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का लगाया जा सकता है।