मेष 2 फरवरी राशिफल: अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे, दिनभर की भागदौड़ का शाम तक कोई परिणाम नहीं निकलेगा

आज किसी महत्वपूर्ण काम को समय रहते निपटा लीजिए, बाद में नहीं कर पाएंगे। रुके हुए काम को करने का एक मौका और मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में तेज गति से काम करना होगा, अन्यथा बाद में पछतावा ही रह सकता है। आर्थिक स्थितियों में कोई विशेष सुधार नहीं आएगा, जैसा है वैसा ही चलता रहेगा। अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे। आज भी किसी बड़े खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। आज दोपहर बाद किसी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मेल-मुलाकात में कठिनाइयां रहेंगी। आप जैसा चाहते हैं, उस ढंग से कार्य सम्पादन नहीं हो पाएगा। दिनभर की भागदौड़ का शाम तक कोई परिणाम नहीं निकलेगा। घर-गृहस्थी के काम में आज कुछ ज्यादा ही उलझेंगे। कामकाज बहुत रहेगा और देर रात तक सोना नहीं हो पाएगा। टेलीफोन वार्ताएं व्यवसाय दिला सकती हैं।