सावन के दिनों में इस विशेष मंत्र का जाप बनाता है अद्भुत योग होती है सुखों की प्राप्ति, जानें मंत्र

शिव को इस दुनिया का तारणहार अर्थात दुखों को हरने वाले माना जाता हैं। इसलिए सभी चाहते हैं कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहें। इसके लिए सर्वजन भगवान शिव की भक्ति करते हैं, खासकर सावन के इस पवित्र महीने में तो हर जगह शिवजी के ही जयकारे गूंजते रहते हैं। शिवजी की भक्ति मात्र से ही मनुष्य को सभी सुख, धन, मान-सम्मान आदि की प्राप्ति जो जाती है। इसलिए सभी उनकी कृपा-दृष्टि को पाने के लिए पूजा-पाठ में लगे रहते हैं। शिवजी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक विशेष मंत्र जिसके दुग्धाभिषेक के समय जाप से आपको जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं उस मंत्र और उसके जाप की विधि के बारे में।

प्रतिदिन विधि-विधान से शिव का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवजी को जल्द ही प्रसन्न करने के लिए शिव पर प्रतिदिन कच्चा गाय का दूध अर्पित करें। गाय को माता माना गया है अत: गौमाता का दूध पवित्र और पूजनीय है। इसे शिव पर चढ़ाने से महादेव श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

दूध की प्रकृति शीतलता प्रदान करने वाली होती है और शिवजी को ऐसी वस्तुएं अतिप्रिय हैं जो उन्हें शीतलता प्रदान करती हैं। इसके अलावा ज्योतिष में दूध चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है। चंद्र से संबंधित सभी दोषों को दूर करने के लिए प्रति सोमवार को शिवजी को दूध अर्पित करना चाहिए।

* इस मंत्र के साथ चढ़ाएं दूध :

"नम: शंभवाय व मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।।
ईशान: सर्वविध्यानामीश्वर: सर्वभूतानां,
ब्रम्हाधिपतिब्र्रम्हणोधपतिब्र्रम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
तत्पुरषाय विद्यहे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।।"