आने वाले साल 2021 को बनाए अपने लिए भाग्यशाली, राशिनुसार आजमाएं ये सरल उपाय

कुछ ही दिनों में साल 2021 आने वाला हैं जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि साल 2020 शुरुआत से ही कोरोना के चलते बुरा रहा हैं। इस साल में कई लोगों को अपना रोजगार खोना पड़ा तो कईयों को बुरे समाचार सुनने को मिले। ऐसे में सभी साल 2021 से कामना रखते हैं कि यह उनके लिए भाग्यशाली साबित हो और जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए राशिनुसार आजमाए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं।

मेष राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2021 को शानदार और लाभकारी बनाने के लिए आप शनवार के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय नए साल में आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देंगे।

वृषभ राशि

साल 2021 को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। शुक्रवार के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने आने वाले साल को अनुकूल बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

मिथुन राशि

साल 2021 में कामयाबी पाने के लिए आपको बुधवार के दिन हरे वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि

साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको सोमवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको नए साल में कामयाबी दिलाने में कारगर हो सकता है।

सिंह राशि

ज्योतिष गणना 2021 के अनुसार, नित्य सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और रविवार के दिन दिन गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

नए साल में प्रत्येक बुधवार के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से साल 2021 में आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि

साल 2021 में अपने अनुकूल परिणामों की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से नए साल में आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

साल 2021 में मनोकामना पूर्ति के लिए आपको प्रत्येक मंगलवार के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप नए साल में भयमुक्त रहेंगे।

धनु राशि

साल 2021 में आपको प्रत्येक गुरुवार के दिन किसी मंदिर में चने की दाल अवश्य दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको नए साल में सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

अपने नए साल को भाग्यशाली बनाने के लिए आपको किसी शनिवार को गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

नए साल में आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, इसके लिए आपको किसी शनिवार के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए और प्रत्येक शनिवार के दिन काल वस्त्र जरूर धारण करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि

नए साल में कामयाबी पाने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।