इन उपायों से करें शुक्र की स्थिति मजबूत, जीवनभर होगी धन की वर्षा

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के लिए जाना जाता हैं और देवी-देवताओं में लक्ष्मी माता को उसका अधिपति देव माना गया है। ऐसे में शुक्र की मजबूर स्थिति आपको लक्ष्मी माता का आशीर्वाद दिलाती हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं। शुक्र का बल हो तो ऐसा व्यक्ति ऐशो-आराम में अपना जीवन बिताता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शुक्र की स्थिति को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्‍याओं को 21 शुक्रवार तक मिश्री युक्‍त खीर खिलाएं।

- मिट्टी के घड़े पर लाल रंग करें और उसके ऊपर लाल रंग का धागा बांधें। अब इसमें जटायुक्‍त नारियल रखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार का व्रत रखें, खटाई न खाएं और महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें। मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का नौ बत्तियों वाला दीया जलाएं।

- प्रति शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे किसी लोहे के बर्तन में पानी, शक्‍कर, घी और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती भी लगाएं।

- स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएं। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

- सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें। दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।