राशिनुसार करें मकर संक्रांति पर दान, साबित होगा फलदायी

मकर संक्रांति का पर्व आने वाला हैं जो कि 15 जनवरी को मनाया जाना हैं। इस दिन सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होता है लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता हैं। इस दिन दान-धर्म का बड़ा महत्व माना जाता हैं और अगर यह दान राशिनुसार किया जाए तो अधिक फलदायी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उचित जानकारी लेकर आए हैं कि राशिनुसार करें मकर संक्रांति पर कौनसा दान किया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष : राशि के लोगों को गुड़, चिक्की, तिल का दान देना चाहिए।

वृषभ : राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।

मिथुन : राशि के लोग मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करें।

कर्क : राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

सिंह : राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती दान करने चाहिए।

कन्या : राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।

तुला : राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए।

वृश्चिक : राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।

धनु : राशि के जातकों को वस्त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर : राशि के लोगों को गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करें।

मीन : राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।