साल 2020: 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

जिस रात्रि में सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करता है उसके अगले दिन को पुण्य काल माना जाता है। सूर्य देव धनु से मकर राशि में 14 जनवरी को शाम 7:53 बजे प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सूर्यास्त के बाद होने के कारण पुण्यकाल 15 जनवरी को सुबह श्रेष्ठ रहेगा। संक्रांति 'गर्दभ' पर सवार होकर 14 जनवरी शाम को आ रही है। संक्रांति का उपवाहन मेष है। 15 जनवरी को सुबह पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद तिल, गुड़ का दान किया जाएगा। संक्रांति (Makar Sankranti) का सभी 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। जानें उसके बारे में।

मेष : उच्च पद की प्राप्ति होगी।

वृषभ : महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें।

मिथुन : ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

कर्क : कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।

सिंह : किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।

कन्या : शुभ समाचार मिलेगा।

तुला : व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।

वृश्चिक : विदेशी कार्यों से लाभ तथा विदेश यात्रा होगी।

धनु : चहुंओर विजय होगी।

मकर : अधिकार प्राप्ति होगी।

कुंभ : विरोधी परास्त होंगे। भेंट मिलेगी।

मीन : सम्मान, यश बढ़ेगा।