महाशिवरात्रि 2019: शिवपुराण के अनुसार करें पूजा, होगी हर मनोकामना की पूर्ती

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) का पर्व आ चूका है और इसकी तैयारियां सभी ने शुरू कर दी हैं। यह पर्व भगवान शिव और माँ पार्वती की शानी के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं। सभी की चाहत होती है कि इस दिन की गई पूजा से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद से। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन आप अपनी विशेष मनोकामना के अनुसार पूजा करेंगे तो उसका फल आपको जल्दी मिलेगा। इसलिए आज हम आपको शिवपुराण (Shiv Mahapuran) में बताए गए उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मनोकामना की पूर्ती करेंगे।

* संतान प्राप्ति का मिलता है आशीर्वाद

भगवान शिव का अगर पति-पत्नी दोनों महाशिवरात्रि पर दूध से अभिषेक करते हैं तो संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। ब्राह्मणों के साथ गरीब व जरूरतमंदों को भोजन भी कराएं। ऐसा शिवपुराण में कहा गया है।

* आरोग्य के लिए है उत्तम अभिषेक

शहद का भगवान शिव से अभिषेक करने पर न सिर्फ धन की प्राप्ति होती है बल्कि सभी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आरोग्य सुख के लिए इस अभिषेक को उत्तम माना गया है।

* शत्रुता से मिलती है मुक्ति

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक का गन्ने के रस से करने पर लक्ष्मी की सिद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही हर तरह की शत्रुता से मुक्ति मिलती है। शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाते समय ओम नम: शिवाय का जप भी करना चाहिए।

* जीवन में होते हैं चमत्कारिक बदलाव

शिवलिंग पर आप तीर्थ के जल से अभिषेक करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही संबंधित रोगों और दोषों का भी अंत होता है। जीवन में आप चमत्कारिक बदलाव महसूस करेंगे।

* वंश का होता है विस्तार

शिवपुराण में बताया गया है कि घी की धारा से भगवान शिव के सहस्त्र नामों से अभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है और शर्करा मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर जड़बुद्धि भी श्रेष्ठबुद्धि में परिवर्तित हो जाती है।

* मंगल दोष होता है शांत

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को साबूत चावल चढ़ाने पर आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही अगर आप पके हुए चावलों से शिवलिंग का श्रृंगार करते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो आपकी कुंडली का मंगल दोष भी शांत होता है।