महाशिवरात्रि 2019: भोलेनाथ को नाराज कर सकती है शिवलिंग पर चढ़ाई गई ये 5 चीजें, जानें और बचे प्रकोप से

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) का पर्व अपने साथ भक्तिमयी माहौल लेकर आता हैं। सभी भक्तगण इस दिन शिव की भक्ति (Shiv Bhakti) में मग्न रहते है और उनको प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं। इस दिन मंदिरों में शिवलिंग का अभिषेक और पूजा (Shivling puja) की जाती है ताकि भोलेनाथ (Bholenath) प्रसन्न हो सकें। लेकिन क्या आप जानते है कि शिवलिंग (Shivling) पर कुछ चीजों को चढाने की मनाही है और इसे भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो शिवलिंग पर नहीं चढ़ानी चाहिए...

- तिल

यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ मान जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।

- टूटे हुए चावल

भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।

- हल्दी

हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ाई जाती है।

- तुलसी पत्ता

जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भी शिव जी की पूजा नहीं होती है।

- कुमकुम

यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढाते।