महाशिवरात्रि 2019: राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, शिव के साथ-साथ होंगे भगवान विष्णु भी प्रसन्न

हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल यह पर्व 4 मार्च को आ रहा है और इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। सभी भक्तगण भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन कर कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) के दिन कुछ मन्त्रों के जाप की मदद से भगवान विष्णु (Vishnu) का आशीर्वाद भी पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं राशिनुसार इन मन्त्रों के बारे में जो आपके लिए बहुत शुभ रहेंगे।

* मेष : ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।

* वृषभ : ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।

* मिथुन : ॐ अनंताय नम: का जाप करें।

* कर्क : ॐ दयानिधि नम: का जाप करें।

* सिंह : ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।

* कन्या : ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।

* तुला : ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।

* वृश्चिक : ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।

* धनु : ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें।

* मकर : ॐ अजयाय नम: का जाप करें।

* कुंभ : ॐ अनादिय नम: का जाप करें।

* मीन : ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें।