महाशिवरात्रि 2020 : महादेव की कृपा पाने के कुछ आसान उपाय

शिवरात्रि हिन्दू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं। लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई गई शिवरात्रि को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2020) कहा जाता है। माना जाता है इस दिन शिव जी का प्राकट्य हुआ था। इसके अलावा शिव जी का विवाह भी इस दिन माना जाता है। इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाई जा रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से उपायों के बारे में बताने जा रहा है जिनकी मदद से आप महादेव की कृपा पा सकते है और अपने जीवन की सारी परेशानियों को दूर कर सकते है...

महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें विशेष शिवलिंग की पूजा
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव का पूजन, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि 2020 : इन 8 मंत्रों से दें भगवान शिव को पुष्पांजलि
महाशिवरात्रि 2020 : इन 10 उपायों से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं

महादेव की कृपा पाने के उपाय

- अगर आप भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके लिंग स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इस प्रकार भगवान शिव की पूजा करने से वे भक्त के सभी कष्ट हर उसे मनचाहा फल प्रदान करते हैं।

- महादेव के जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग को अपने हाथो से अच्छी तरह स्पर्श करें।

- बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- वाहन सुख पाने के लिए रोजाना शिवलिंग पर चमेली का फूल अर्पित करें।

- शिव मंदिर में रोजाना संध्याकाल में एक दीपक प्रज्जवलित करें।

- केसर मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से विवाह तथा वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

- कुंडली के शनि दोष है तो शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं।

-शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से घर और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

पुष्पांजलि देते वक्त इन मंत्रो का करे जाप

- ॐ शर्वायक्षितिमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ भवायजलमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ रुद्रायअग्निमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ उग्रायवायुमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ भीमायआकाशमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ पशुपतयेयजमानमू‌र्त्तये नम:।

- ॐ महादेवायसोममू‌र्त्तये नम:।

- ॐ ईशानायसूर्यमू‌र्त्तये नम:।