सावन के शुक्रवार करे माँ लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप, जीवन में होगी धनवर्षा

सावन का महीना धर्म और उपायों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। क्योंकि सावन का यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय हैं और भगवान शिव सभी भक्तों को मनवांछित फल देते हैं। आज हम आपको सावन के शुक्रवार को किया जाने वाला माँ लक्ष्मी का एक उपाय बताने जा रहे हैं जिसको करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पैसों की तंगी दूर होती है। पार्वती माता को लक्ष्मी माता का ही अवतार माना जाता है इसीलिए सावन के शुक्रवार को माता लक्ष्मी की की गई विशेष पूजा आपके जीवन में धनवर्षा लेकर आती हैं। तो आइये जानते हैं सावन के शुक्रवार को किया जाने वाला माता लक्ष्मी का यह उपाय।

* उपाय

शुक्रवार के दिन शाम को समय सफेद कपड़ें पहनकर किसी शिव मंदिर में रखे पारद शिवलिंग का पूजन करें। शुद्ध घी का दीपक जलाएं, गुलाबी फूल अर्पित करें। गुलाब की अगरबत्ती जलाएं।

सफ़ेद चंदन अर्पित करें। इत्र अर्पित करें। शक्करपारे चढ़ाएं। इसके बाद सफ़ेद चंदन अथवा कमलगट्टे की माला से उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
"मंत्र - ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्"