जनवरी में इस तारीख को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अवधि होगी 4 घंटे, जाने इसके बारे में

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 10 जनवरी को लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 10 जनवरी को रात 10:37 बजे से शुरू होगा और 11 जनवरी को 2:42 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण लगने की कुल अवधि 4 घंटे से अधिक की रहेगी। यह ग्रहण भारत, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) वो ग्रहण होता है जो पूर्ण ग्रहण और आंशिक ग्रहण के मुकाबले काफी कमजोर होता है। इस ग्रहण को लोग साफतौर पर नहीं देख सकते। आपको बता दे। 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा भी है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है लेकिन खास बात यह है कि इसी दिन चंद्रमा पर ग्रहण भी लग रहा है। चूंकि पौष का महीना सूर्य देव का माह है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है, इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा का अद्भूत संगम होता है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों का पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में कोई बाधा नहीं आती है।

जैसा ही हमने आपको बताया यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्‍वी घूमते हुए आती है, लेकिन वे तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर अंब्र नहीं पड़ती। बता दें, पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को अंब्र कहते हैं। चांद के बाकी हिस्‍से में पृथ्‍वी के बाहरी हिस्‍से की छाया पड़ती है, जिसे पिनम्‍ब्र या उपच्छाया कहते हैं।

आपको बता दे, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगना एक एक खगोलीय घटना होती है। चंद्र ग्रहण उस खगोलिय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। वहीं, सूर्य ग्रहण तब माना जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता। आपको बता दे, वैसे ग्रहण से करीब 12 घंटे पहले सूतक की शुरुआत हो जाती है। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगता है। इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल न लगने की वजह से मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं किए जाएंगे और न ही पूजा-पाठ वर्जित होगी।

बता दें, इस साल कुल 4 चंद्र ग्रहण लगेंगे। दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। वहीं तीसरा 5 जुलाई और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।