महिला के चेहरे की बनावट से जाने उनके मन के अंदर के छिपे राज

हमारे जीवन में धर्म ग्रंथों और शास्त्रों का बड़ा महत्व बताया गया हैं और इनमें से ही एक शास्त्र है सामुद्रिक शास्त्र जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देखकर उनके मानसिक भावों को उजागर किया जा सकता हैं और स्वभाव को जाना जा सकता हैं। इसी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं किसी भी महिला के भाग्यशाली होने का। महिला के चेहरे की बनावट से उसके मन के अंदर में छिपे राज के बारे में जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कैसी महिलाऐं होती है भाग्यशाली।

* समुद्रशास्त्र के अनुसार भौंहें इंसान के व्यवहार का आईना होती है जिस महिला की भौंहें छोटी और समान होती हैं तो ऐसी महिलाएं बहुत ईमानदार और चरित्रवान होती हैं।

* महिलाओं की आंखें किसी को भी दीवाना बना देती है और जिसकी आंखें बड़ी-बड़ी होती है हैं ऐसी महिलाएं चंचल स्वभाव की होती है और वह अपने आसपास के वातावरण और लोगों को अपने व्यवहार से खुश रखती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन स्त्रियों की आंखों के सफेद भाग के अंत में लालिमा लिए होती है वह बड़ी भाग्यशाली और सुख भोग पाने वाली होती है।

* जिस महिला के माथे पर पांच रेखाएं होती है उनकी आयु बहुत अधिक होती है और ऐसी महिलाएं तेज दिमाग की होती है।

* जिस स्त्री की नाभि गहरी होती है और पैर के तलुए बेहद कोमल होते हैं उसे राजयोग की प्राप्ति होती है।