वार के अनुसार पहना गया रंग बनाता है आपकी किस्मत

रंगों के बिना दुनिया की कल्पना कर पाना ठीक उसी तरह है, जिस तरह बिना किसी उत्सव का जीवन। जो सिर्फ सफ़ेद रंग के शांति सूचक की तरह है, जिसमें बिना किसी रस के जीवन यापन किया जा रहा हैं। रंग हमारी भावनाओं को दर्शाते हैं और अगर रंगों को सही रूप में धारण किया जाए तो ये सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। इसी के साथ क्या आप जानते हैं कि दिनों के अनुसार रंगों का चयन कर पहना जाए तो किस्मत भी साथ देने लगती है। जी हाँ ज्योतिष के अनुसार हर दिन का अपना विशेष रंग होता हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं किस दिन कौनसा रंग पहना जाए।

* रविवार को पहनें खिले-खिले रंग के कपडे

इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है। लेकिन खिले-खिले रंगों के पुराने परिधानों को रविवार के दिन पहनने से सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है। इस दिन नए कपड़े नहीं पहनने की सलाह दी जाती है।

* सोमवार को सफेद है बेहतर

सोमवार सोमवार यानी चंद्रमा का दिन । इसलिए इस दिन का रंग है सफेद, चमकीला या सिल्वर कलर। इस दिन क्रीम, आसमानी और हल्का पीला भी पहना जा सकता है। लेकिन निर्विवाद रूप से सफेद पहनना शुभ होता है। दिन को खुशनुमा व शांतिपूर्ण चाहते हैं तो सफेद के सिवा कोई दूसरा रंग मत सोचिए।

* मंगलवार को भगवा श्रेष्ठ

मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, जिसे ऑरेंज कलर कहते हैं। इस दिन के ग्रह मंगल के हिसाब से चैरी रेड या लाल के मिलते-जुलते शेड्स भी सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं। बुधवार बुधवार देव गणपति का, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा। इसलिए इस दिन हरे कलर का महत्व है।

* बुध को भाता हरा रंग

ग्रह स्वयं भी हरे रंग का होता है। अत: जिन लोगों की वाणी में अवरोध हो या जिनकी वाणी कर्कश हो उन्हें हल्का हरा रंग सूट करेगा। लेकिन जो लोग उग्र वाणी के हैं उन्हें श्वेत रंग पहनना चाहिए। गुरुवार बृहस्पति देव और साईं बाबा का है।

* गुरूवार को पीला बेस्ट

बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला।इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल भी ट्राय कर सकते हैं। लेकिन पीले के सभी शेड उत्तम है। दिन विजयी होगा।

* शुक्रवार को सफेद लें काम

शुक्रवार मां का दिन होता है, जो सर्वव्यापी जगत जननी हैं। इस दिन हमेशा साफ-सुथरे उजले कपड़े पहनना चाहिए। इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है। इस दिन विशेष रूप से गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं। लंबी धारी वाले, चैक्स और छोटी प्रिंट के कपड़े इस दिन पहनिए और सफलता हासिल कीजिए ।

* शनिदेव को काला है पसंद

शनिवार इस दिन नीला कलर पहना जाता है। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए जामुनी, बैंगनी, गहरा नीला और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए नेवी ब्लू, स्काय ब्लू उचित रहेंगे। शनि अगर अनुकूल हो तो स्थिरता देते हैं। अत: इस दिन नीले के सारे शेड आपको सफलता देंगे।