जन्म तारीख से जाने आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज

शादी को लेकर लड़का या लडकी दोनों ही बहुत ही उत्साहित रहते है। शादी को लेकर सभी के मन में यही सवाल रहता है उनकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज, और हो भी क्यूँ नही क्यूंकि शादी जिन्दगी का बहुत बड़ा फैसल होता है जिसे लेकर लडके या लडकी के अपने सपने होते है। शादी जिन्दगी की सबसे खुबसुरत हिस्सा है जिसमे दो लोग आपस में पूरी जिन्दगी साथ रहते है। आज हम आपको बतायेंगे की आपकी जन्म तारीख से की आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, तो आइये जानते है इस बारे में...

* जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ होता है। वे लोग बहुत ज्यादा शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी के भी सामने अपने विचारों को इतनी आसानी से नहीं रखते। यही कारण है कि इन लोगों की हमेशा अरेंज मैरिज ही होती है।

* 2,11,20 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों देखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। ये लोग हर फैसला बहुत ही सोचसमझ कर लेते हैं। प्यार की बात करें तो यह लोग इस चक्कर में जल्दी नहीं पड़ते। पहले किसी इंसान को अच्छे से समझते हैं फिर उससे प्यार करते हैं। मगर एक बार प्यार में पड़ने के बाद यह कभी पीछे नहीं हटते।

* 3,12,21 और 30 को जन्मे लोग प्यार के मामले में बहुत ज्यादा लक्की होते है। ऐसी लोगो की लव मैरिज होती है,ये अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

* 4, 13, 22, 31 को जन्म लोग प्यार नाम के शब्द पर विश्वास नहीं करते। इसके साथ ही यह प्यार को लेकर कभी गंभीर भी नहीं होते है।

* जो लोग 5,14, 23 को पैदा हुए होते हैं,ऐसे लोग कभी भी अपनी परिवार वालों के खिलाफ जा कर शादी नहीं करते। अगर कभी ये किसी के प्यार में पड़ भी जाएं तो घर वालों को मनाकर ही प्रेम विवाह करते हैं।

* 8,17 या 26 जन्में लोगों के गृह स्वामी शनि होता है। इस दिन को जन्मे लोग लव मैरिज ही करते हैं। लव मैरिज करने का इनका फैसला एक दम सही साबित होता है।