सावन के महीने में भगवान शिव ही नहीं राम भी बरसाते है अपनी कृपा, जाने कैसे

सावन का महीना चल रहा हैं और आपने देखा ही होगा कि इस समय में सभी भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने में लगे रहते हैं। क्योंकि सावन के इस महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस महीने में भगवान राम की भक्ति भी आपका बेडापार लगा सकती हैं। जी हाँ, इस माह में भगवान राम का नाम जपने के भी काई लाभ हैं। राम-नाम जपेंगे, तो जीवन में सुखों का आगमन होगा और सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होगी। तो आइये जानते हैं किस तरह से भगवान राम सावन के महीने में बरसाते है कृपा।

शनि, राहु, केतु जैसे अनिष्ट ग्रहों की पीड़ा से बचने के लिए सबसे सरल, सहज और व्यय शून्य उपाय है, राम नाम लेखन।लाल रंग की कलम से कम से कम 108 बार राम नाम लिखना चाहिए अथवा 108 के ही क्रम में 1008 इत्यादि बार लिखें। सावन के महीने में जो श्रीराम की पूजा करता है, वह भी शिवजी को ही प्राप्त होती है।

जब हनुमान जी राम जी को ध्याते हैं, तो वह पूजा भी शिव को ही समर्पित हुई। अगर राम नाम के लिखित जप के दौरान कम से कम 108 मनकों की माला फेरी जाए, तो वह शिव के खाते में ही जाती है और हमारा पुण्य खाता बड़ता जाता है। वैसे भी कहा गया है, ‘‘कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं तारा’’, के आधार पर मानव को भगवान का सुमिरन और भजन अवश्य करना चाहिए।