Lohri 2022 : आज मनाई जाएगी लोहड़ी, सुख-समृद्धि पाने के लिए जरूर करें ये 5 काम, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

13 जनवरी को यानी आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी का पर्व उत्‍तर भारत में और खासकर के पंजाब और हरियाणा में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोहड़ी की आग के आसपास घेरा बनाकर लोग तिल-गुड़, गेहूं की बालियां अर्पित करते हैं और गिद्दा-भांगड़ा नृत्‍य करते हैं। लोहड़ी के दिन को पौष माह का अंत और माघ के महीने की शुरुआत मानी जाती है। लोहड़ी पर अग्नि व महादेवी के पूजन से दुर्भाग्य दूर होता है, पारिवारिक क्लेश समाप्त होता है तथा सौभाग्य प्राप्त होता है। लोहड़ी के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

लोहड़ी पर जरूर करें ये 5 काम

- सुख-समृद्धि पाने के लिए महादेवी पर रेवड़ियां चढ़ाएं, बाद में इन्हें गरीब कन्याओं में बांटे।
- गरीबों को गुड़ और तिल का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए लोहड़ी के दिन काली गाय को उड़द और चावल खिलाएं।
- आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए इस दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करें।
- इस दिन तिल से हवन करना, तिल ग्रहण करना और दान करना हर तरह से शुभता लेकर आता है।

लोहड़ी का पूजा मुहूर्त और विधि (Lohri Puja Muhurat Vidhi)

- लोहड़ी मनाने के लिए शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2022, गुरुवार को शाम 07:34 बजे से शुरू होगा।
- शुभ मुहुर्त में खुले स्‍थान पर लकड़ी, सूखे उपलों का ढेर लगाकर आग जलाएं।
- इस पवित्र अग्नि में रेवड़ी, सूखे मेवे, मूंगफली, गजक, नारियल अर्पित करें।
- फिर इस अग्नि की 7 परिक्रमा करें।
- परिक्रमा करते हुए इसमें रेवड़ी, मूंगफली, तिल आदि अर्पित करते जाएं।
- लोहड़ी पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करें: पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥
- ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक लोहड़ी पर पश्चिम दिशा की ओर एक दीप जलाकर देवी पार्वती की पूजा करना चाहिए। इससे देवी प्रसन्‍न होती हैं।